Showing posts with label दर्द. Show all posts
Showing posts with label दर्द. Show all posts

Thursday, August 10, 2017

खैरियत ही कहेंगे

जो कट गयी, वो तो उम्र थी साहब,
जिसे जी लिया, उसे जिंदगी कहिए,

कभी साथ बैठो, तो कहूं दर्द क्या है,
अब यू दूर से पूछोगे, तो खैरियत ही कहेंगे ।

Monday, August 7, 2017

लोग जल जाते हैं मेरी मुस्कान पर

लोग जल जाते हैं मेरी मुस्कान पर क्योंकि,
मैंने कभी दर्द की नुमाइश नहीं की,

जिंदगी से जो मिला कबूल किया,
किसी चीज की फरमाइश नहीं की,

मुश्किल है समझ पाना मुझे क्योंकि,
जीने के अलग है अंदाज मेरे,

जब जहां जो मिला अपना लिया,
ना मिला उसकी ख्वाहिश नहीं की।